°
, March 14, 2025 in
Breaking News
छत्तीसगढ़रायगढ़
0

600 से अधिक निगम कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान करने का संदेश

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में निगम आयुक्त क्षत्रिय ने दिलाई निर्वाचन की शपथ
रायगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज सुबह 7 बजे निगम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रायगढ़ जाबो-2025 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक निगम कर्मचारियों द्वारा जाबो रायगढ़-2025 की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गई।
नगरीय निकाय में 11 फरवरी 2025 को मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन, निगम प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के तहत जाबो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जनसामान्य से मतदान जरूर करने और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में आज नटवर स्कूल मैदान में जाबो रायगढ़-2025 की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गई थी। मानव श्रृंखला में 600 से अधिक निगम के कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा सभी से मतदान जरूर करने एवं दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। मानव श्रृंखला में निगम के एसएलआरएम सेंटर सुपरवाइजर एवं स्वच्छता दीदियों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव, सहायक अभियंता सूरज देवांगन, उप अभियंता मुन्ना ओझा, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button
Enable Notifications OK No thanks