°
, March 14, 2025 in
Breaking News
भारत
0

एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

जनरल बोगी में बिना टिकट के कर रहा था यात्रा, चलती ट्रेन से आरपीएफ ने किया पकड़ा

दुर्ग। फिल्म एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक संदिग्ध आरोपी को अरेस्ट किया है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आरपीएफ की टीम ने मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की है। दुर्ग स्टेशन से आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरपीएफ ने उसे दोपहर करीब 1.30 बजे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से उतारा। संदिग्ध का नाम आकाश कन्नौजिया है। वह मुंबई का ही रहने वाला है।
इस डेटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया गया कि घटना के समय इलाके में कौन-कौन मौजूद था। इससे हमलावर को ट्रैक करने में मदद मिली। टेक्नोलॉजी के उपयोग से पुलिस ने मामले में तेजी से प्रगति की। आरपीएफ पुलिस ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है। इसकी पहचान मुंबई से भेजे गए, फोटो के आधार पर की गई। रात 8 बजे मुंबई से टीम दुर्ग पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक पुलिस को संदेही के जो मोबाइल नंबर मिले हैं, वो डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के किसी राजेंद्र कोड़ेपे के नाम पर दर्ज है।

बिना टिकट यात्रा कर रहा था
मामले की जानकारी देते हुए दुर्ग आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि दुर्ग पुलिस को मुंबई पुलिस से संदिग्ध की फोटो और टावर लोकेशन मिली थी। इसी के आधार पर दो टीम बनाकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध इंजन के आगे वाले जनरल कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह मुंबई से आ रहा है और बिलासपुर जाएगा। चांपा के पास उसके नानी का घर है वह वहीं जा रहा है।

मुंबई का रहने वाला है
संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि संदिग्ध आरोपी मुंबई के कोलाबा का निवासी है। वह मूल रूप से वहीं का रहने वाला है। उसे अपना नाम आकाश कनौजिया बताया है। सैफ अली खान का हमलावर है या नहीं यह मुंबई पुलिस कन्फर्म करेगी। आरोपी के पास से एक बैग मिला है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस के द्वारा दिया गया मोबाइल नंबर भी उसके पास से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई की टीम रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी उसके बाद सीधे दुर्ग पहुंचेगी।

फोटो भेजकर किया कन्फर्म
उन्होंने बताया कि संदिग्ध को पकड़ने के बाद उसका फोटो मुंबई पुलिस को भेजा गया था। मुंबई पुलिस ने फोटो भेजकर संदिग्ध को कंफर्म किया है जिसके बाद उसे थाने लाया गया है। उन्होंने कहा कि हमने संदिग्ध से सैफ अली खान केस के बारे में कोई पूछताछ नहीं की है। मामले में मुंबई पुलिस पूछताछ करेगी और उसके बाद कन्फर्म करेगी की संदिग्ध आरोपी है या फिर नहीं है।

सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला
बता दें कि फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के हाई सिक्योरिटी घर में घुसकर एक बदमाश ने उनपर चाकू से हमला किया था। इसके बाद सैफ अली खान को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिलहाल मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button
Enable Notifications OK No thanks