°
, March 14, 2025 in
Breaking News
छत्तीसगढ़रायपुर
0

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 5 करोड़ की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी की सिविल लाईन थाना पुलिस ने अलग अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर 60 से अधिक लोगों से 5 करोड़ रूपये से अधिक रकम की ठगी करने के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा पैनल बनाकर ठगी को अंजाम दिया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. के तहत कार्यवाही की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया अंजना गहिरवार माह फरवरी 2021 को वह अपने परिवार के साथ मौसा मौसी देवेन्द्र जोशी एवं झगीता जोशी के घर राजेन्द्र नगर आई थी। जहां बातचीत के दौरान अंजना गहिरवार द्वारा नौकरी करने की इच्छा जाहिर करने पर मौसा देवेन्द्र जोशी एवं उसकी पत्नी झगीता के द्वारा शासन में बड़े अधिकारी से जान पहचान है तथा सेटिंग कर सरकारी नौकरी लगाते है बताकर प्रार्थिया अंजना गहिरवार से 25 लाख रूपये की मांग की जिस पर अंजना ने किश्तों में पैसे अपने मौसा मौसी को दे दिये। इसके बाद कई माह तक नौकरी नही लगने से अंजना ने मामले की पता किया तो पता चला कि उसके मौसा-मौसी ने उसेक अलावा गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी तथा अन्य से भी नौकरी लगाने के नाम परा 25-25 लाख रूपये लेकर धोखाधड़ी किये है। जिसके बाद अंजना गहिरवार ने दिनांक 29.01.2025 को ने सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना दौरान पूर्व में आरोपी देवेन्द्र जोशी एवं झगीता को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। विवेचना दौरान आरोपी देवेन्द्र जोशी के द्वारा पूछताछ पर अपने साथी स्वप्निल दुबे को प्रार्थी एवं अन्य लोगो के वेरीफिकेशन के लिये इन्द्रावती भवन भेजकर सत्यापन संबंधी कार्यवाही कराना स्वीकार किया था। जिस पर आरोपी स्वप्निल दुबे की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान आरोपी स्वप्निल दुबे की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर स्वप्निल दुबे को पकडक़र पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी सोमेश दुबे, नफीज आलम एवं अन्य तथा विकास शर्मा, जिसका वर्तमान में सडक़ दुर्घटना से मृत्यू हो गई है के साथ चैनल बनाकर शासकीय विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग 60 बेरोजगारों से अबतक 5 करोड़ रूपये से अधिक ठगी करना बताया। प्रकरण में पीडि़तों एवं आरोपियो के बैंक खातों का विश्लेषण एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी नफीज आलम, सोमेश दुबे, हलधर बेहरा का संलिप्तता पाये जाने पर गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किये है। आरोपी स्वप्निल दुबे वैगन रिपेयर शॉप, दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर में तकनीशियन-ढ्ढ के पद पर कार्यरत है। आरोपियो द्वारा लोगो को झांसे में लेने के लिये अपने वाहन में छ.ग. शासन की नाम पट्टिका का उपयोग करने के साथ साथ मंत्रालय का ईमेल आई.डी. भी तैयार किये थे जिससे बेरोजगारो को मेल के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रेषित करते थे। प्रकरण में अबतक लगभग 20 से अधिक पीडि़तों का पहचान किया जा चुका है। जिनसे पृथक से पूछताछ एवं दस्तावेज संकलन कर बारीकी से विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 03 नग मोबाइल फोन, 04 नग सोने के सिक्के, 01 नग सोने का हार, 01 नग बिंदिया, 02 नग एसी, 01 नग फ्रीज, 02 नग पंखा, 01 नग होम थियेटर, 01 नग स्कार्पियो वाहन, 01 नग स्कुटी वाहन जुमला कीमती करीबन 50 लाख रूपये जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपियों द्वारा गबन किये गये रकम को क्रिप्टो करेसी, जमीन व फ्लैट लेकर इन्वेन्स्ट करना बताये है साथ ही धोखाधड़ी किये गये रकम को बैंक खातों में जमा करना बताये। जिस पर आरोपियों के बैंक खातों में लगभग 15 लाख रूपये होल्ड कराया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों के संलिप्त होने के साक्ष्य मिले है। जिनका पता तलाश किया जा रहा है।
मामले में पुलिस ने देवेन्द्र कुमार जोशी पिता डॉ. बी.आर. जोशी उम्र 58 साल पता बुढ़ी माई मंदिर के पीछे, डॉ. राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर। झगीता जोशी पति देवेन्द्र कुमार जोशी उम्र 58 साल पता बुढ़ी माई मंदिर के पीछे, डॉ. राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर। स्वप्निल दुबे पिता अशोक दुबे उम्र 44 साल पता गोकुल विहार, बोरियाखुर्द पानी टंकी के पास, सामने, थाना टिकरापारा रायपुर। स्थायी पता ग्राम टेकारी, थाना मुजगहन, रायपुर, नफीज आलम पिता रईस आलम उम्र 33 साल पता म.नं. 06, पुलिस चौकी मानिकपुरी के पास, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा। वर्तमान पता अमन नगर मोवा पंडरी रायपुर, हलधर बेहरा पिता चक्रधर बेहरा उम्र 31 साल ग्राम बसायी पटेलपारा, म.नं. 157, थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ तथा सोमेश दुबे पिता स्व. भरतलाल दुबे उम्र 44 साल पता ग्राम पोड़ थाना नयापारा, रायपुर। वर्तमान पता एकलब्य विद्यालय परिसर, थाना छुरा, गरियाबंद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों से 03 नग मोबाइल फोन,04 नग सोने के सिक्के,01 नग सोने का हार,01 नग बिंदिया,02 नग एसी,01 नग फ्रीज,02 नग पंखा,
01 नग होम थियेटर,01 नग स्कार्पियो वाहन,01 नग स्कुटी वाहन जुमला कीमती करीबन 50 लाख रूपये जब्त किया है। साथ ही आरोपियो द्वारा ग्राम सोनपैरी, टेकारी, कमल विहार में खरीदे गये भूमि के व्ययन पर रोक लगाया गया है एवं आरोपियों के बैंक खातों में जमा रकम लगभग 15 लाख रूपये होल्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button
Enable Notifications OK No thanks