
गंगा स्नान करने प्रयागराज जा रहे कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के 10 श्रद्धालु सडक़ हादसे में मारे गए, सभी मृतक एक ही क्षेत्र के
कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के 10 लोगों की उत्तरप्रदेश में सडक़ हादसे में मौत हो गई है। कलेक्टर अजित वसंत ने घटना की पुष्टि की है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र से प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 19 घायल हैं। सभी मृतक कोरबा जिले के बताए जा रहे हैं।
बताया गया कि कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए जा रहे थे कि प्रयागराज .मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में पिछली रात करीब 2रू30 बजे यह हादसा हुआ। सभी मृतक बोलेरो में सवार थेए जबकि बस सवार यात्री घायल हुए हैं। बस प्रयागराज से मध्य प्रदेश लौट रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बोलेरो सवार श्रद्धालु छिटककर सडक़ पर जा गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। शवों को बोलेरो से निकालने में ढाई घंटे का समय लगा।
दर्री थाना के उप निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी दर्री पुलिस को मिली है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 10 लोग प्रयागराज गए थे। एक मृतक ईश्वरी जायसवाल के परिजन सुनील सोनी ने तीर्थ यात्रियों में से 8 लोगों का नाम बताया हैए जी निम्न है.
मृतकों में पिता पुत्र संतोष सोनी 54ए सौरभ सोनी 26ए भागीरथी जायसवाल 47ए राजू साहू 38ए शिवा राजपूत 62ए गंगा वर्मा 53ए दीपक वर्मा 28 सभी कलमी डुग्गू बस्ती दर्रीए ईश्वरी जायसवाल 45 श्यामनगरए सोमनाथ यादव 27 प्रगति नगरए दर्री और एक अन्य जय भगवान गली दर्री निवासी बताए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन संतोष सोनी का बताया गया है। दुर्घटना की खबर मिलने के बाद दर्री क्षेत्र में मातम का माहौल है। दर्री पुलिस मृतकों के परिजनों से सम्पर्क में है और मृतकों के शव दर्री मंगाने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

Editor